कानपुर देहात के संदलपुर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने संविधान से छेड़छाड़ कर नागरिकता कानून लागू किया। इससे देश में एकता और अखंडता को खतरा पैदा हो गया है।
वह संदलपुर क्षेत्र के बहबलपुर में सोमवार को जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब से नोट बंदी व जीएसटी लागू हुई है, तब से देश के व्यापारी आत्महत्या करने लगे हैं। किसानों की फसलों को छुट्टा मवेशी बर्बाद कर रहे हैं। किसानों को उपज का सही समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
प्रदेश व केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो परिवार के एक बेटे व बेटी को नौकरी देंगे।
इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मां दुर्गा की मूर्ति का अनावरण किया। इसके पहले प्रगतिशील समाजवादी लोहिया के प्रदेश सचिव शिवसागर यादव ने सोने की जंजीर भेंट की। अनिल तिवारी ने 51 किलोग्राम की माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाहा ने की। सिकंदरा में शंकर यादव, पीतमपुर अयूब कुरैशी ने चांदी का मुकट पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान आलोक बाजपेयी, वेदव्यास निराला, अनिल तिवारी, नेहा पांडेय, गौरव यादव, पप्पू दुबे, सतवीर यादव, दीपू यादव, शकील अहमद, हरपाल सिंह यादव, राम लखन यादव, दिलीप यादव मौजूद रहे।